Hanuman Chalisa
✕

उज्जैन में शाही मस्जिद पर कल फिर चलेगा काम, स्वेच्छा से हटाया जा रहा प्रभावित हिस्सा

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2026 (22:07 IST)
उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के तहत उज्जैन की शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। मस्जिद कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर ने बताया कि शहर काजी और कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशासन से बातचीत के बाद शांतिपूर्वक काम शुरू करने पर सहमति बनी।
 
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सड़क चौड़ीकरण का सम्मान करता है और प्रभावित हिस्से को स्वेच्छा से हटाने में सहयोग कर रहा है। मस्जिद कमेटी की कोशिश थी कि धार्मिक स्थल को यथासंभव सुरक्षित रखा जाए, लेकिन आपसी सहमति नहीं बनने के बाद चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने का निर्णय लिया गया। 
 
फहीम सिकंदर के मुताबिक, शुरुआत में प्रशासन की ओर से कोई जेसीबी या पोकलेन नहीं लाई गई और समाज के लोगों ने स्वयं मस्जिद की दीवार का प्रभावित हिस्सा हटाना शुरू किया। मस्जिद का कितना हिस्सा हटेगा, इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। करीब तीन से आठ फीट हिस्से को लेकर चर्चा चल रही है।
 
रात में निर्णय की जानकारी सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ देर माहौल गर्म रहा और पथराव की स्थिति भी बनी। हालांकि, वरिष्ठ लोगों की बातचीत और स्वैच्छिक रूप से काम किए जाने की जानकारी मिलने के बाद स्थिति शांत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि काम पूरा होने में सात-आठ दिन लग सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल भी सुबह से काम शुरू होगा और पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख