Hanuman Chalisa
✕

सौतेले बाप, भाई की हैवानियत, एक साल तक हवस का शिकार बनी नाबालिग

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (19:32 IST)
नीमच में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसमें सौतेले पिता और भाई ने ही नाबालिग पीड़िता का एक साल तक यौन शोषण किया। इतना ही इस दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। 
 
हैवानियत की दास्तां बयान करने वाला यह मामला जिले के सिंगोली थाने के नेहराल गांव का है, जहां पर 17  वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही सौतेले पिता ने नीयत बिगड़ने पर दुष्कर्म किया। अपने पिता को देख पीड़िता के भाई ने भी उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के साथ हैवानियत का यह सिलसिला एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे सालभर तक चलता रहा। इस बीच, पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक लड़के को भी जन्म दिया, जो अभी दो माह का है।
पीड़िता के साथ हैवानियत की घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी मां अपने पति से विवाद के बाद लंबे समय बाद घर पहुंची और बच्चे को देखकर चौंक गई। पूछने पर पीड़िता ने अपनी मां को अपने साथ हुई पूरी कहानी बयान कर दी। इस पर पर दोनों ने थाने जाकर शिकायत की और पुलिस ने आरोपी पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया।
 
 
पुलिस अब इस मामले में तफ्तीश में जुट गई है और जांच को लेकर लेकर बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करवाने जा रही है। थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाने आई थी और उसकी रिपोर्ट पर हमने उसके सौतेले पिता लालूराम और भाई रामलाल को 323, 506 लैंगिग अपराधों में बाल संरक्षण अधिनियम 2012 धारा 5 आई, 5 एन, 6, 5(2) व 376 (2) (एन) में प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख