Hanuman Chalisa
✕

साइबर क्राइम : नए खतरे और उपाय विषय पर सेमिनार

Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (20:23 IST)
इंदौर। गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा गुरुवार को 'साइबर क्राइम : नए खतरे और उपाय' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल द्वारा एक विशेष सत्र लिया गया। उन्होंने उन मुद्दों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया जिनका सामना वर्तमान समय में लोग ऑनलाइन दुनिया में कर रहा है। 
 
उन्होंने अपना सत्र साइबर अपराध और इसके प्रकारों की शुरुआत के साथ शुरू किया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न कारणों के बारे में बताया और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर छात्रों को साइबर सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं की रोकथाम के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया के खतरों और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 पर चर्चा की। 
 
प्रो. रावल ने साइबर अपराध से प्रभावी ढंग से जूझने में भारतीय कानून और सुरक्षा एजेंसियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया। उन्होंने साइबर क्राइम में नवीनतम रुझानों पर ध्यान केंद्रित किया, जैसे कि साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर भी चर्चा की। छात्रों ने आईटी अधिनियम 2008 की धारा 66ई और आईपीसी के तहत 354 डी और 509 जैसे विभिन्न धारा के बारे में जाना और सीखा कि साइबर चोरों से लोग खुद को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।
प्रो. रावल ने समझाया कि किसी भी व्यक्ति के साथ कंप्यूटर अपराध होता है तो तुरंत स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच या साइबर पुलिस को इसकी सूचना दें। या ww.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें। प्रो. रावल ने छात्रों के प्रश्नों के भी जवाब दिए। सेमिनार की अध्यक्षता निदेशक डॉ. संगीता जैन ने की।
 
सत्र की शुरुआत छात्रा कुमारी अनुपमा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। निदेशक डॉ. संगीता जैन ने मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल को पौधा देकर स्वागत किया तथा छात्र आरोह ने उनका परिचय दिया। संयोजन प्रो. डॉ. धीरज तिवारी और प्रो. अमिता अग्रवाल ने किया और आभार अक्षत ने माना। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख