ramcharitmanas

कलेक्टर ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश, भुगतान नहीं मिलने से दुखी था ठेकेदार पुत्र

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (19:10 IST)
नीमच जिले की जावद तहसील के अंतर्गत आनेवाली रतनगढ़, सिंगोली ओर डीकेन पंचायतों में ठेकेदार द्वारा किए गए निर्माण कार्यों के भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदार के पुत्र द्वारा मंगलवार को पहले जनसुनवाई में आवेदन दिया गया, फिर दोपहर टीएल की बैठक के दौरान सभा हाल के बाहर ही खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। 
 
हालांकि कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी और गार्ड द्वारा पकड़ लिया और उसके हाथ से माचिस छीनकर उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया। घटना के बाद बैठक में मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। इसके बाद एडीएम नेहा मीणा ने संबंधित पंचायतों के सीएमओ और एसडीएम को बुलवाकर उक्त ठेकादर युवक के त्वरित भुगतान के निर्देश दिए। साथ ही एडीएम ने तीनों सीएमओ को चेतावनी भी दी है कि यदि आने वाली 25 मई तक उक्त ठेकेदार का भुगतान नही होता है तो तीनों को निलंबित करदिया जाएगा।
इसके बाद उक्त युवक को 108 के ईएमटी ब्रह्मानन्द पाटीदार ओर पायलेट कमलेश रावत द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए हुवे एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुचाया गया। उक्त मामले में पीड़ित सुनील सागर द्वारा बताया गया कि उनके पिता प्रेमसागर कुमावत द्वारा वर्ष 2019 में रतन गढ़, सिंगोली ओर डीकेन नगर पंचायत में सरकारी ठेका लिया था, जिसमें गुढ़होला मार्ग बीएमडब्ल्यू रोड, जिसकी लागत 31 लाख 93 हजार, गोरेश्वर महादेव मंदिर सामुदायिक भवन जिसकी लागत 14 लाख 23 हजार और इसी प्रकार देवतलाई में पेवर ब्लाक का कार्य जिसकी लागत 4 लाख 37 हजार है, के कार्य पूर्ण कर पंचायतों को सौंप दिए गए परंतु पंचायत द्वारा आज तक भुगतान नहीं किया गया। 
इस मामले में कई बार आवेदन दिए गए थे जिसके चलते आज ठेकेदार के पुत्र सुनील सागर द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया गया था। वहीं उक्त मामले में एडीएम नेहा मीणा ने बताया कि रतनगढ़, सिंगोली ओर डीकेन पंचायतों में विकास कार्य का भुगतान बाकी था, जिसको लेकर ठेकेदार द्वारा आवेदन दिए गए थे। कुछ भुगतान हो भी चुका है। फंड नही होने के कारण कुछ भुगतान बाकी है। सभी सीएमओ को जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। 25 मई तक संभव तह भुगतान हो जाएगा।

लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख