sundarkand
✕

एसडीएम-तहसीलदार मना रहे थे रंगरेलियां, पकड़े गए तो बोले फंसाया गया

Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (15:42 IST)
जबलपुर। धन्वंतरि नगर स्थित जसूजा सिटी में बीती रात जबलपुर में पदस्थ एसडीएम व तहसीलदार को 2 युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों के युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाने की खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। एसडीएम और तहसीलदार का आरोप है कि कुछ कथित पत्रकारों द्वारा फंसाया गया है और ब्लैकमेल भी किया जाता रहा है।
 
इस मामले की जानकारी पुलिस व वरिष्ठ अधिकारियों को लगते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही उन फर्जी पत्रकार गिरोह पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जिन्होंने उक्त अधिकारियों को ब्लैकमेल करने के लिए हनी ट्रेप में फंसाया है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 
 
बताया जाता है कि धन्वंतरि नगर स्थित जसूजा सिटी के एक कमरे में कुछ लोगों के आपत्तिजनक अवस्था में होने की सूचना पर पुलिस ने वहां पर दबिश दी तो वहां पर दो अधिकारी लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे। इसी दौरान कुछ तथाकथित पत्रकार भी पहुंच गए जिन्होंने मामले को तूल नहीं देने के लिए अधिकारियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
 
तभी जबलपुर के कुछ असली पत्रकारों को घटना की जानकारी लगते ही वे भी मौके पर पहुंच गए और अफसरों की रंगरेलियों व फर्जी पत्रकारों के गिरोह द्वारा ब्लैकमेल के गोरखधंधे को सबके सामने लाने की कोशिश की और भाग रहे तहसीलदार को रोककर उनसे जानकारी मांगी गई।
 
एसडीएम पाटन और शहपुरा तहसीलदार हनी ट्रैप मामले में जबलपुर एसपी ने साजिश में शामिल धानमंडी नगर पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई गोटिया को निलंबित कर दिया है और एक आरक्षक, एक एसआई भी राडार पर क्लीयर हैं, तो वहीं कलेक्टर ने मामले में संदिग्धों के साथ ब्लैकमेलिंग करने वाले फर्जी पत्रकारों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की बात कही है। बता दें कि यह वही फर्जी पत्रकारों का गिरोह है, जो पिछले साल जबलपुर के पूर्व महापौर को भी इसी तरह फंसा चुका हैं, जो मंडावली न होने पर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख