Hanuman Chalisa
✕

BJP प्रदेश कार्यसमिति में सिंधिया की दिखी हनक,सदस्यों की जाति बताने और उमा भारती का नाम नहीं होने पर विवाद

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (09:02 IST)
भोपाल। सौजन्य सियासी मुलाकातों के चलते गर्माई मध्यप्रदेश भाजपा की अंदरूनी सियासत और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल दौरे से ठीक पहले आधी रात को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का एलान कर दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति में 23 स्थाई आमंत्रित सदस्य,162 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 217 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल है।

सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट करने के चलते कार्यसमिति जंबो हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थाई आमंत्रित सदस्यों में जगह दी गई है। अगर कार्यसमिति में शामिल सिंधिया समर्थकों के नामों पर नजर डाली जाए तो इसमें सिंधिया समर्थक समर्थक सभी मंत्रियों के साथ हारे हुए सभी नेताओं के नाम शामिल है। खास बात यह है कि स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में सिंधिया के  उनके विरोधी के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का नाम भी शामिल है।
सोशल मीडिया पर सूची जारी होते ही इस पर विवाद शुरु हो गया है,कारण अधिकांश नेताओं की जाति गलत लिखा होना जैसे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की जाति ब्राहाम्ण बताई गई जबकि वह वैश्य है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया की जाति को भी गलत बताया गया। सूची जारी होते ही विवाद बढ़ने के बाद जाति वाली सूची को डिलीट कर दिया गया और रात 12.33 बजे फिर नई सूची जारी की गई जिसमें जाति और वर्ग के कॉलम को हटा दिया गया।  
उमा भारती का नाम गायब- भाजपा की जंबो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं शामिल होने से सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। गौरतलब है कि उमा भारती पिछले कुछ समय से प्रदेश की सियासत में काफी सक्रिय है और चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुकी है। ऐसे में उनका नाम नहीं होना काफी हैरानी भरा है। 
 
सिंधिया आज भोपाल में-उधर सियासी मेल मुलाकातों से गर्माए सियासी तापमान के बीच आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे है। दोपहर 1 बजे भोपाल आने के बाद सिंधिया प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने के साथ संघ कार्यालय भी जाएंगे। इसके साथ उनका प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसके साथ सिंधिया मंत्री गोपाल भार्गव के घर रात का  डिनर भी करेंगे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख