Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 100% क्षमता से खुलेंगे क्लास 1 से 12वीं तक के स्कूल, पैरेंट्स के लिए सहमति जरूरी, ऑनलाइन क्लास का फैसला स्कूलों पर छोड़ा

प्रदेश में स्कूल खोलने के आदेश जारी, कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे

विकास सिंह
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (22:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में क्लास फर्स्ट से 12वीं तक के सभी स्कूल अब 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश आज सोमवार को जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक अब समस्त स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाएं शत-प्रतिशत प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे। इसके अलावा हॉस्टलों को भी शत-प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक अभिभावकों की सहमति से ही स्टूडेंट स्कूल आ सकेंगे, वहीं ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में स्कूल प्रबंधन समितियां आवश्यकता अनुसार निर्णय लेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। 
 
इससे पहले आज सोमवार को स्कूल शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही थी लेकिन वे भी इसके पक्ष में नहीं थे। ऑनलाइन पढ़ाई से पढ़ाई प्रभावित हुई है। प्रदेश में कोरोना के चलते पिछले और वर्तमान सत्र में पढ़ाई प्रभावित हुई है और जिस गति से पढ़ाई होनी थी, वह नहीं हो पा रही है। अब कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने तय किया है कि स्कूल पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ किए जाएंगे।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर

दिल्‍ली में आज से 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आगाज, CM हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में होगा कार्यक्रम, पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप

शोपियां में मुठभेड़, गौशाला से मिला लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनी का शव, पुलिस बोली- 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में, दतिया उपचुनाव और पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता की सजा घटी लेकिन चुनौतियां नहीं

अगला लेख