ramcharitmanas

मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, बदला स्कूलों का समय

Updated: बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (18:43 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।
 
राजधानी भोपाल में स्कूल का समय बदलकर 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुले रहेंगे।
 
भोपाल कलेक्टर अवनीश लवानिया के अनुसार, टाइमिंग संबंधी आदेश मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों पर भी लागू होगा। 
इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब स्कूल सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक लग सकेंगे, वहीं आंगनबाड़ियों का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक किया गया है।
 
इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील भी की है। लोगों से हल्के रंग के सूती कपड़ें पहनने के साथ ही सिर को कपड़े या टोपी से ढंक ने पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने को कहा गया है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

अगला लेख