biodatamaker
✕

ABVP कार्यकर्ताओं पर स्कूल निदेशक ने लगाया हमले का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (11:43 IST)
भोपाल। भोपाल के एक निजी स्कूल के निदेशक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उनके संस्थान में छात्रों के नामांकन के लिए उनसे पैसे मांगे और जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो हंगामा किया और उनके साथ मारपीट की।
 
हालांकि एबीवीपी की मध्यप्रदेश इकाई ने दक्षिणपंथी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों का जोरदार खंडन किया जबकि पुलिस ने स्कूल निदेशक की शिकायत के आधार पर कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है।

ALSO READ: उत्तराखंड आने वाले वाहनों में कूड़ादान या कूड़े के थैले अनिवार्य, नियमों का होगा सख्‍ती से पालन
 
यह घटना दोपहर में हुई, जब लोगों के एक समूह ने स्कूल परिसर में प्रवेश किया। संस्थान के अध्यक्ष को एक कमरे में बंद करने के बाद तोड़फोड़ की और बाद में कथित तौर पर इसके निदेशक के साथ मारपीट की। सूत्रों ने कहा कि घायल निदेशक अभिनव भटनागर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
शाहपुरा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि स्कूल निदेशक की शिकायत के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें से 2 की पहचान मृदुल और शिवजी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ALSO READ: MP Indore: बारिश के मौसम में इंदौर के आसपास घूमने के लिए इन खास जगहों पर जाना न भूलें
 
एबीवीपी के प्रदेश सचिव संदीप वैष्णव ने बताया कि संस्थान में सदस्यता अभियान के लिए अनुमति पत्र लेकर कार्यकर्ताओं का एक दल स्कूल गया था। उन्होंने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो स्कूल कर्मचारियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और इस दौरान हुई हाथापाई में कांच टूट गया। वैष्णव ने दावा किया कि कांच टूटने के कारण स्कूल निदेशक के हाथ में चोट आई है और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट नहीं की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख