dharma sangrah
✕

अब स्कूली बच्चे बोलेंगे 'यस सर' की जगह 'जय हिन्द'

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (13:17 IST)
भोपाल। प्रदेश के सभी एक लाख 22 हजार शासकीय स्कूलों के बच्चे अब यस सर-यस मैडम के स्थान पर जय-हिन्द सर/जय-हिन्द मैडम बोलेंगे।  स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने शौर्य स्मारक में 69वें एनसीसी दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि खंडवा में एनसीसी की एयर विंग और नेवल विंग शुरू की जाएगी। प्रदेश के अन्य स्थानों में भी एनसीसी की विंग्स शुरू करने में सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 11 लाख से अधिक लोगों ने शौर्य स्मारक भ्रमण किया है।
 
मेजर जनरल एके सपरा ने एनसीसी की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'नमामि देवि नर्मदे' अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने नर्मदा नदी के तट पर 40 हजार पौधे लगाए। 1964 में पचमढ़ी में एनसीसी कैडेट अमृत लाल को वीरता पुरस्कार मिल चुका है। शाह ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को पुरस्कृत किया। (वार्ता) 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

भोपाल में जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल के बीच 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू,कांग्रेस नेता हिरासत में

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

अगला लेख