suvichar

भय्यू महाराज की मौत मामले में उठी सीबीआई जांच की मांग

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (23:40 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री भय्यू महाराज की आत्महत्या को संदिग्ध बताते हुए सोमवार को महाराष्ट्र से इंदौर पहुंचे उनके समर्थकों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।
 
 
इंदौर के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर चौराहे के नजदीक स्थित भय्यू महाराज के 'सूर्योदय आश्रम' पहुंचे समर्थकों ने बैठक करके एक सुर होकर सीबीआई जांच कराने के संबंद्ध में निर्णय लिया और इसके बाद इंदौर पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र से मिलकर उन्हें इस संबंध में एक पत्र सौंपा। मिश्र ने मामले में विचार-विमर्श के बाद आगामी कार्रवाई की बात कही है।
 
इससे पहले बीती 12 जून को भय्यू महाराज ने अपने निज निवास पर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में हुई पुलिस जांच में महाराज की मौत को आत्महत्या करार दिया गया था।
भय्यू महाराज के समर्थकों का कहना था कि जिसने जीना सिखाया, वह कैसे मौत को गले लगा सकता है? समर्थकों की मांग थी कि उन सब लोगों को शक के दायरे में लेकर सीबीआई जांच होनी चाहिए, जो उस वक्त सिल्वर स्प्रिंग वाले घर में मौजूद थे। 
 
भय्यू महाराज के 'सूर्योदय आश्रम' में जब महाराष्ट्र से आए समर्थक पहुंचे तो वहां न तो उनका करीबी और उत्तराधिकारी विनायक नजर आया और न ही उनकी पत्नी डॉ. आयुषी। ट्रस्ट के सचिव तुषार पाटिल ने कहा कि जल्द ही सीबीआई जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

अगला लेख