Daily Horoscope
✕

Sanchi Milk Price : Amul और Mother Dairy के बाद सांची का दूध भी महंगा, 2 रुपए बढ़े दाम

Updated: मंगलवार, 6 मई 2025 (16:53 IST)
Sanchi Milk Price hike :  आम आदमी को फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी, अमूल दूध के बाद सांची ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। सांची दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के मुताबिक कच्चे दूध की खरीद कीमतें बढ़ने, पशु आहार के दामों में वृद्धि और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण दामों में बढ़ोतरी की गई है। किसानों को उचित मूल्य देने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक हो गया था।  
ALSO READ: Mother Dairy के बाद Amul का दूध भी महंगा, 2 रुपए बढ़ाए दाम
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए थे दाम
इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दाम बढ़ाने की शुरुआत मदर डेयरी ने की थी। सबसे पहले मदर डेयरी ने 30 अप्रैल से दूध के रेट बढ़ाए थे। इन्होंने भी दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने भी दूध के रेट बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत ही बताई थी। अमूल ने इन कारणों को बताते हुए दूध के दामों में वृद्धि की थी। 
ALSO READ: Amul और Mother Dairy के बाद गोवर्धन का दूध भी हुआ महंगा, 2 रुपए बढ़े दाम
कितने बढ़े दाम 
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुताबिक अब 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए में मिलेगा। ये नई कीमतें 7 मई से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 ML के लिए 34 रुपए का हो गया है, जो पहले 33 रुपए था। स्टैण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 ML के लिए 31 रुपए का हो गया है, जो पहले 30 रुपए था। टोण्ड दूध (ताजा) 500 ML के लिए 28 रुपए का हो गया है, जो पहले 27 रुपए था। डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 ML के लिए 26 रुपए का हो गया है, जो पहले 25 रुपए था। चाय दूध अब 60 रुपए में 1 लीटर मिलेगा, जो पहले 58 रुपए था। Edited by: Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख