sundarkand

कोर्ट में पेशी से पहले सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (14:54 IST)
भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पेट की तकलीफ के कारण बुधवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि गुरुवार को सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रज्ञा की निकट सहयोगी उपमा ने बताया कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह उपचार के लिए अस्पताल लौट आएंगी।
 
उपमा ने कहा कि वह ठीक नहीं है। उन्हें उपचार के लिए कल रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह पेट की बीमारी से पीड़ित है और उन्हें इंजेक्शन से दवाईयां दी गईं।
 
कार्यकर्ताओं के जोर के कारण उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह अस्पताल से जाने दिया गया लेकिन इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल वापस आ जाएंगी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
 
प्रज्ञा ने हाल ही में हुए लोकसभा के आमचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट पर पराजित किया । प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी है और फिलहाल जमानत पर हैं।
 
मालूम हो कि इस सप्ताह अदालत में पेश होने से छूट देने का प्रज्ञा का आवेदन, सोमवार को एनआईए जज वीएस पडालकर ने खारिज कर दिया था। आवदेन में प्रज्ञा ने कहा था कि उन्हें संसद की औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। अदालत ने इस पर कहा कि मामले में इस स्तर पर अदालत में उसकी उपस्थिति आवश्यक है। अदालत के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रज्ञा के पास एक दिन शेष है।
 
मालेगांव मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामले पर सुनवाई कर रही अदालत ने इस साल मई में, सभी को सप्ताह में कम से कम एक बार अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि ठोस कारण बताए जाने पर ही पेश होने से छूट दी जाएगी। (भाषा) 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख