Hanuman Chalisa

संस्कृति बचाओ मंच ने कहा, गरबा आयोजनों में केवल वराह के उपासकों को मिले प्रवेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (23:58 IST)
भोपाल (एमपी)। एक स्थानीय दक्षिणपंथी हिंदू संगठन ने मंगलवार को मांग की है कि गरबा आयोजकों को केवल उन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए जो भगवान विष्णु के तीसरे अवतार 'वराह' की पूजा करते हैं, ताकि अन्य समुदायों के सदस्यों को दूर रखा जा सके। हिंदू पौराणिक कथाओं में 'वराह अवतार' को भारतीय शूकर के रूप में दर्शाया गया है।
 
इससे पहले, मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने मांग की थी कि तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा नृत्य में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए गोमूत्र पीना अनिवार्य होना चाहिए। यहां 'संस्कृति बचाओ मंच' के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ने मंगलवार को कहा कि गरबा आयोजकों को 'वराह' की पूजा करने के बाद ही किसी व्यक्ति को पंडाल में प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि पंडालों के प्रवेश द्वार पर वराह की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। तिवारी ने कहा कि इसके अलावा हर प्रतिभागी को 'पंच-गव्य' दिया जाना चाहिए, जिसमें गाय का मूत्र, गोबर, दूध, दही और घी शामिल है। उन्होंने कहा कि ये शर्तें अन्य समुदायों के सदस्यों के प्रवेश को रोकेंगी, जो वराह अवतार को अपवित्र मानते हैं।
 
तिवारी ने आगे कहा कि केवल सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग ही 'पंच-गव्य' लेने के लिए तैयार होंगे। इससे पहले इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने सुझाव दिया था कि गरबा आयोजक केवल उन लोगों को प्रवेश दें जो गोमूत्र का आचमन करते हों।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप अयोध्या

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

अगला लेख