Daily Horoscope
✕

मध्य प्रदेश 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (17:57 IST)
MP 5th, 8th Board Result 2024: मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in पर देख सकते हैं। इन दोनों परीक्षाओं में 23 लाख 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 
 
जानकारी के मुताबिक कक्षा 5 में कुल 12 लाख 33 हजार 688 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 11 लाख 22 हजार 320 विद्यार्थी पास हुए हैं। 5वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 98.7 फीसदी रहा है। कक्षा 8 में कुल 11 लाख 37 हजार 383 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दोनों कक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 87.71 रहा। 
 
पांचवीं बोर्ड में कुल 90.97 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। इनमें 91.53 फीसदी विद्यार्थी सरकारी स्कूल के हैं, जबकि 90.18 फीसदी विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं। मदरसों में पढ़ रहे 73.26 फीसदी पास हुए हैं। आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तुलनात्मक रूप से कम रहा है। 8वीं में 87.71 फीसदी ‍विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से 86.22 फीसदी विद्यार्थी सरकारी स्कूल के हैं, जबकि निजी स्कूलों के 90.60 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। मदरसा के 67.40 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। 
 
आठवीं बोर्ड में टॉप 10 में शामिल रहे जिले- 
नरसिंहपुर: 98.35 फीसदी
अलीराजपुर: 96.62 फीसदी
झाबुआ: 96.42 फीसदी
सीहोर: 96.10 फीसदी
अनुपपुर: 95.95 फीसदी
बड़वानी: 95.11 फीसदी
डिंडोरी: 94.79 फीसदी
मंडला: 94.74 फीसदी
छिंदवाड़ा: 94.69 फीसदी
बुरहानपुर: 93.22 फीसदी
 
पांचवीं बोर्ड में टॉप 10 में शामिल रहे जिले- 
 
नरसिंहपुर
डिंडोरी
मंडला
अनूपपुर
अलीराजपुर
छिंदवाड़ा
सीहोर
झाबुआ
शहडोल
बुरहानपुर
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख