सम्बंधित जानकारी
- खरगोन दंगे को लेकर मुश्किल में कैलाश विजयवर्गीय, हाईकोर्ट ने थाने को कहा- दर्ज करे मामला
- महिला पुलिस अफसर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, इंदौर से चेकअप कराकर लौट रही थी भोपाल
- सुदर्शन चक्र कोर ने भारतीय नौसेना की मोटरसाइकिल अभियान टीम को सम्मानित किया
- Guna Rape Case: दुष्कर्म की बर्बर दास्तां! फेवीक्विक से होठ चिपकाए, आंख में मिर्ची झोंकी
- CM और BJP अध्यक्ष ने सड़क हादसा देख रुकवाया काफिला, घायलों को भिजवाया अस्पताल
मंदसौर में कार से मिली 1.03 करोड़ की नकदी, 4 KG चांदी के आभूषण जब्त
Mandsour news in hindi : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच के दौरान एक कार से 1.03 करोड़ रुपए की नकदी और 4 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। इस मामले में कार में सवार 2 पुरुषों और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया।
नयी आबादी थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार देर रात एक कार को रोका और आगे की दो सीटों के नीचे डिब्बे बनाकर छिपाकर रखी गई नकदी और चांदी के आभूषण बरामद किए।
तिवारी ने कहा कि 2 पुरुषों और 1 महिला को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। जब्ती के बारे में आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। संसदीय चुनाव के मद्देनजर राज्य में उड़न दस्ता टीमों द्वारा वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
