Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के राऊ थाने में बांटे गए सेनिटाइजर और मास्क

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (19:44 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस (Corona Virus) के मद्देनजर मंगलवार को इंदौर के राऊ थाने में सेनिटाइजर और मास्क बांटे गए। जन सहयोग से शुरू हुई इस मुहिम के तहत बुजुर्गों और झुग्गी बस्तियों में मास्क का वितरण किया जाएगा। 
 
इस मुहिम की शुरुआत राऊ थाने में टीआई दिनेश वर्मा, एसआई अनिला पाराशर और व्यवसायी शिव चौबे द्वारा की गई। एसआई अनिला पाराशर ने बताया कि व्यवसायी शिव चौबे के सहयोग से सिलाई कार्य में लगे लोगों से मास्क बनवाए जाएंगे। इन मास्क से न सिर्फ कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी बल्कि सिलाई कार्य में लगे लोगों को आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। 
 
‍शिव चौबे के मुताबिक वे अपने मित्रों के साथ मिलकर इस आपदा में कपड़े से बने फेस मास्क निशुल्क उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राऊ थाने की पहचान अपनी रचनात्मक गतिविधियों के कारण भी है। पूर्व में थाने के कर्मचारियों द्वार जनसहयोग से कंबल भी बांटे गए थे। इस मुहिम को देशव्यापी पहचान मिली थी। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख