suvichar

मंदसौर में मासूम से दरिंदगी, महिलाओं का गुस्सा फूटा, सीएम ने भी की फांसी की मांग

Updated: शनिवार, 30 जून 2018 (12:41 IST)
इंदौर। मंदसौर में दरिंदगी की शिकार बच्ची की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। दर्द से कराह रही यह बच्ची बार-बार मां को पुकार रही है। इधर मंदसौर में महिलाओं ने शुक्रवार को आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज ने भी कहा कि ऐसे मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी फास्ट ट्रेक सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के लिए फांसी से कम सजा नहीं हो सकती। 
 
दूसरे आरोपी की कोर्ट में पेशी : पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। आसिफ ही मासूम को बहला कर स्कूल से लाया और इरफान के हवाले किया। दोनों ने ही मासूम के साथ दरिंदगी कर उसे मरणासन्न स्थिति तक पहुंचा दिया। आसिफ का आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

घाव भरने में लगेगा समय : डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के जख्मी अंगों का ऑपरेशन किया जा चुका है। अब उसे संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। घाव भरने में दो हफ्ते का समय लग सकता है। जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है और एक मिनट के लिए भी मां को नहीं छोड़ रही है। 
 
सड़क पर उतरी महिलाएं, कई शहर बंद : मंदसौर में शुक्रवार को भी महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरी महिलाओं ने आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए मौन रैली निकाली। नीमच, शामगढ़, गरोठ समेत आसपास के कई शहर पूरी तरह बंद रहे।
 
 
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक मासूम बच्ची से बलात्कार की जघन्य घटना की भर्त्सना करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मंदसौर की हैवानियत व बर्बरता दिल दहला देने वाली है। भाजपा राज में मध्यप्रदेश, महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का गढ़ बन गया है। लोगों का गुस्सा जायज है। 
 
पीड़ित परिवार के प्रति भाजपा के एक नेता द्वारा कथित तौर पर संवेदनहीनता दिखाने से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देने की बजाय, भाजपा सांसद उनसे धन्यवाद मांग रहें है। यह बहुत ही शर्मनाक है।
 

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

अगला लेख