Hanuman Chalisa
✕

रामनवमी पर खरगोन पर बड़ा हादसा, चल समारोह की तैयारी कर रहे युवकों को जीप ने टक्कर मारी, 1 की मौत, 6 घायल

Updated: गुरुवार, 30 मार्च 2023 (22:27 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ भुसावल राजमार्ग पर स्थित ग्राम बनहेर में शराब परिवहन कर रही जीप रामनवमी की तैयारी कर रहे लोगों को टक्कर मार एक मकान में घुस गई। इसके चलते एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 6 लोग घायल हो गए।
 
बिस्टान की थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दे ने बताया कि कल रात अनियंत्रित जीप ग्राम बनहेर में एक मकान के बाहर रामनवमी के जुलूस की तैयारी कर रहे लोगों को टक्कर मारते हुए मकान में घुस गई। 
 
घटना के चलते 28 वर्षीय विश्वजीत सिंह चौहान की मृत्यु हो गई तथा सावन, राकेश और अभिषेक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जीप चालक समेत दो अन्य सवार भी घायल हो गए। घटना के चलते मकान की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि समस्त घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तथा प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई है।
 
घटना के चलते आज बनहेर में रामनवमी का जुलूस नहीं निकाला गया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि जीप सवार शराब का सेवन किए हुए था और बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहा था। थाना प्रभारी ने स्वीकार किया कि जीप से 60 लीटर शराब भी जब्त की गई है।
 
उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत किया और नुकसान का पंचनामा बनाकर मृतक के परिवार को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सहायता देने का आश्वासन दिया है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख