dharma sangrah
✕

बीजेपी में फिर दिखी बड़े नेताओं के बीच दूरी, किसानों के मुद्दे पर शिवराज से पहले आज राकेश सिंह अलग से करेंगे आंदोलन

Updated: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (10:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में एक बार फिर बड़े नेताओं के बीच दूरी और तालमेल में कमी दिखाई दे रही है। प्रदेश में ओला पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने और किसानों की कर्जमाफी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले से एलान कर चुके थे कि वो 26 फरवरी को सीहोर में कमलनाथ सरकार को खिलाफ आंदोलन करेंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों के इन्हीं मुद्दों को लेकर शिवराज के आंदोलन से दो दिन पहले आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह देवास में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरेंगे।
 
आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह खुद करेंगे और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। बीजेपी ने कांग्रेस पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किए लेकिन सरकार बनने के बाद कोई भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों की कर्ज माफी को लेकर भी बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए है।
 
बीजेपी भले ही किसानों के मुद्दें पर कमलनाथ सरकार को घेर रही हो लेकिन एक ही मुद्दें पर पार्टी के दो बड़े नेताओं को अलग-अलग आंदोलन करना कहीं न कहीं पार्टी के भीतर सब कुछ सहीं न होने को दर्शाता है। एक ही मुद्दें पर इन दो अलग आंदोलन से सवाल ये खड़ा होता है कि क्या पार्टी में कार्यक्रमों को लेकर तालमेल में कमी है।
 
सवाल ये भी है कि पार्टी के शीर्ष दो नेता किसानों के मुद्दें पर एक साथ बड़ा आंदोलन कर सरकार को और अधिक प्रभावी तरीके से नहीं घेर सकते थे। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद जब शिवराज पूरे प्रदेश में आभार यात्रा निकालने की तैयारी में थे तो संगठन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।
 
वहीं इंदौर और खरगौन में पार्टी के स्थानीय कार्यक्रम में बैनर और पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो न होने पर भी कई सवाल खड़े हुए थे। ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में सब कुछ पटरी पर है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख