ramcharitmanas

नीमच जिले में पानी ने मचाई तबाही, देखते-देखते पानी में समा गईं दुकानें

Updated: शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (18:38 IST)
नीमच। पश्चिमी मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश की कारण नीमच जिले में बाढ़ आ चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण गुंजाली, ब्राह्मणी, मोरवन डेम, हर्कियाखाल डेम पूर आने से हालात बिगड़ चुके हैं।
 
 
एक तरफ जहां सिंगोली, रतनगढ़, रामपुरा, जीरन, नयागांव सहित कई कस्‍बे जलमग्‍न हैं, वहीं दूसरी तरफ नीमच को राजस्‍थान से जोड़ने वाली सभी चार प्रमुख सड़कों पर आवागमन बंद है। जिले में बारिश से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर जिला कलेक्‍टर अजय गंगवार और एसपी राकेश कुमार सगर ने भी बाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
 
नीमच-झालावाड़ स्टेट हाईवे गांधीसागर के समीप भूस्खलन होने से बंद हो गया है, जबकि गुंजाली और ब्राह्मणी नदी पूर आने से 100 से अधिक गांवों का संपर्क नीमच जिला मुख्यालय से टूट चुका है। वहीं नीमच-कोटा मार्ग बंद हो चुका है जबकि हर्कियाखाल डेम ओवरफ्लो होने से नीमच-प्रतापगढ़ मार्ग बंद हो गया है। जीरन तहसील के सभी गांवों का नीमच से संपर्क टूट चुका है। इधर मोरवन डेम ओवरफ्लो होने से नीमच-रतनगढ़ मार्ग बंद है। 
 
लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को ब्राह्मणी नदी में पानी बढ़ने से सिंगोली नगर में बाढ़ का पानी घुस गया, जबकि नीमच जिला मुख्यालय के समीप नयागांव में भी बाढ़ आ गई और निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया।
 
नीमच शहर में शंभूवली नाला उफान पर आने से आधा दर्जन निचली बस्तियों के 2 हजार मकानों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आम लोगों ने पूरी रात दहशत में काटी। यहां पानी कभी भी घुस सकता है, जबकि निचली बस्तियों के मोहल्लों में बारिश का पानी जमा है। शहर के आसपास आवागमन अवरुद्ध है। 
इधर कुकड़ेश्वर में शुक्रवार को आफत की बारिश के कारण 5 गुमटियां ढह गईं, वहीं रामपुरा में एक मकान ढह गया लेकिन गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश के चलते नीमच जिले में फसलें तबाह हो गई हैं, खेतों में पानी भर जाने के कारण सोयाबीन, मक्‍का व उड़द की फसलें पूरी तरह गल चुकी हैं।
 
एक तरफ जहां सिंगोली, रतनगढ़, रामपुरा, जीरन, नयागांव सहित कई कस्‍बे जलमग्‍न हैं, वहीं दूसरी तरफ नीमच को राजस्‍थान से जोड़ने वाली सभी चार प्रमुख सड़कों पर आवागमन बंद है। जिले में बारिश से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर जिला कलेक्‍टर अजय गंगवार और एसपी राकेश कुमार सगर ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख