Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उफान पर नदियां, घरों में घुसा पानी

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (09:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। राजधानी भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद समेत पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।
 
भारी बारिश की वजह से नदियां-नाले उफान पर है। कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है। निचली बस्तियों में घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
भोपाल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर है। एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में पानी भर गया और सैकड़ों कालोनियों में बिजली गुल हो गई। 
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अगले 24 घंटे में भी मौसम के ऐसे बने रहने की संभावना है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

'पीएम मोदी से नफरत छोड़ें, विदेश यात्राएं बंद करें'; किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिए 7 सुझाव

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख