suvichar

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले, सुशांत मामले में सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (09:43 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई आए सीबीआई दल के साथ सहयोग किया जा रहा है। 
ALSO READ: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सएप चैट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने की थी यह बात
पुणे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसमें (जांच में) अवरोध खड़ा कर रहा है। यह मामला महाराष्ट्र पुलिस के पास था, जो अपने काम के लिए जानी जाती है। वे अपनी जांच कर रहे थे। अब अदालत ने आदेश दिया है (मामला सीबीआई को सौंपने का)।
 
उन्होंने कहा कि सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा है और उचित जांच होगी। राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ पवार ने मामला सीबीआई को सौंपने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ट्वीट किया था 'सत्यमेव जयते'।
 
इस बारे में सवाल पूछने पर टोपे ने कहा कि पवार परिवार राज्य और देश का एक आदर्श परिवार है। (परिवार के भीतर) कोई समस्या नहीं है। कोई अस्थायी मुद्दा होगा भी तो उसे परिवार के भीतर सुलझा लिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit 2026 : BRICS Summit 2026: PM मोदी-शी जिनपिंग की अहम मुलाकात, सीमा पर शांति से लेकर व्यापार तक इन मुद्दों पर बनी सहमति

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

अगला लेख