sundarkand
✕

Pulwama attack के बाद कारोबारियों का पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, नहीं बेचेंगे ये सामान...

Updated: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (11:57 IST)
इंदौर। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित मध्यप्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर की आपूर्ति से इनकार कर दिया है, जबकि कारोबारियों ने घोषणा की है कि वे आर्थिक मोर्चे पर पड़ोसी मुल्क के दांत खट्टे करने के लिए वहां से आयातित खारक (छुहारा), सेंधा नमक और आम नहीं बेचेंगे।
 
मध्यप्रदेश के कृषक संगठन किसान सेना के प्रदेश सचिव जगदीश रावलिया ने बताया, 'सूबे के अलग-अलग इलाकों के टमाटर उत्पादक किसानों ने तय किया है कि वे उन कारोबारियों को अपनी उपज हर्गिज नहीं बेचेंगे जो पाकिस्तान को इस सब्जी का निर्यात करते हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'जिस पाकिस्तान की नापाक शह पर होने वाले आतंकी हमलों में हमारे सैनिकों का खून बह रहा है, उस मुल्क को हम अपने पसीने से पैदा उपज नहीं भेजेंगे, भले ही हमें कितना भी माली नुकसान उठाना पड़े।'
 
जानकारों ने बताया कि सूबे में झाबुआ, खरगोन, शाजापुर और धार जिले प्रमुख टमाटर उत्पादकों में शामिल हैं। इन इलाकों में उगाया जाने वाला टमाटर मुख्यतः दिल्ली और मुंबई की मंडियों से होता हुआ पाकिस्तान पहुंचता है। भारतीय टमाटर की पाकिस्तान में खासी मांग रहती है। 
 
इस बीच, इंदौर की देवी अहिल्याबाई होल्कर फल मंडी के कारोबारियों ने फैसला किया है कि वे इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। यह मंडी प्रदेश में फलों की खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है। 
 
इंदौर फ्रूट मर्चेन्ट एसोसिएशन के सचिव नरेश फुंदवानी ने बताया, 'पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर हमने तय किया है कि हम इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। पाकिस्तानी आम खासकर दिल्ली से होते हुए इंदौर की मंडी में पहुंचता है।' पुलवामा आतंकी हमले का भारत और पाकिस्तान के बीच के किराना कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा है। 
 
इंदौर के सियागंज थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के मद्देनजर उनके संगठन ने तय किया है कि पाकिस्तान से खारक (छुहारा) और सेंधा नमक का आयात नहीं किया जाएगा। 
 
खंडेलवाल ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले से पहले हर दिन 300 क्विंटल से ज्यादा पाकिस्तानी खारक सियागंज किराना बाजार पहुंच रही थी। इस खारक की मध्यप्रदेश के अन्य इलाकों के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई सूबों को आपूर्ति की जा रही थी। 
 
उन्होंने बताया, 'पुलवामा आतंकी हमले के बाद से हम पाकिस्तान से खारक और सेंधा नमक नहीं मंगा रहे हैं। पड़ोसी देश की शह पर इस कायराना करतूत से आक्रोशित कई भारतीय किराना व्यापारियों ने पाकिस्तानी कारोबारियों को दिया अपना पुराना ऑर्डर भी रद्द कर दिया है। (भाषा) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

LIVE : INDIA गठबंधन का आज 'दिल्ली चलो मार्च', रामलीला मैदान में महारैली, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

अगला लेख