• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. karachi bakery outlet in bengaluru covers karachi under pressure from mob
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (17:34 IST)

पुलवामा हमला : बेकरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, 'कराची' शब्द पर लगाया कवर...

Pulwama attack
पुलवामा हमले के बाद के बाद देशभर में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। अब बेंगलुरु में 'कराची बेकरी' नाम की दुकान को भी विरोध झेलना पड़ा है। शुक्रवार रात कुछ लोगों ने 'कराची बेकरी' को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार देर रात उन्हें फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी गई।
 
लोगों ने दुकान के नाम को लेकर विरोध किया। इसके बाद मजबूरी में दुकान के नाम को ढंकना पड़ा। 'कराची' शब्द के ऊपर कवर लगा दिया गया है। यह दुकान काफी पुरानी है। पुलिस के मुताबिक 'कराची बेकरी' को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रॉपर्टी के नुकसान की खबर नहीं है। विरोध कर रहे लोगों को लगा कि 'कराची बेकरी' एक पाकिस्तानी दुकान है।
 
खानचंद रमनानी ने की थी स्थापना : 'कराची बेकरी' की स्थापना खानचंद रमनानी ने की थी। वे 1947 के बंटवारे के समय भारत आए थे। बेकरी का पहला आउटलेट हैदराबाद में खोला गया। इसके बाद पूरे देश में इसकी शाखाएं खोली गईं। (Photo courtesy : Twitter)
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी है तो मुमकिन है...