sundarkand
✕

MP : भर्ती परीक्षा में मिले 100 में से 101.66 अंक, बेरोजगार युवाओं ने जताया विरोध, जांच की मांग

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (00:40 IST)
Recruitment Exam Result Case : मध्यप्रदेश की एक सरकारी भर्ती परीक्षा में सामान्‍यीकरण की प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण एक उम्मीदवार को 100 में से 101.66 अंक मिलने पर सवाल उठाते हुए बेरोजगार युवाओं ने इंदौर में सोमवार को इस प्रक्रिया पर विरोध जताया। इस परीक्षा का परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया गया। उन्होंने भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी की। चश्मदीदों ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जुटे युवाओं ने प्रशासन के एक अफसर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
 
ज्ञापन में कहा गया कि वन और जेल विभागों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 में एक उम्मीदवार ने 100 में से 101.66 अंक हासिल किए और वह चयन सूची में शीर्ष स्थान पर रहा। भोपाल स्थित मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आयोजित इस परीक्षा का परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया गया।
 
परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती परीक्षा में नियमानुसार सामान्‍यीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई है जिसके फलस्वरूप उम्मीदवारों को पूर्णांक (100) से अधिक अंक और शून्य से कम अंक प्राप्त हो सकते हैं।
ALSO READ: CUET-UG 2025 परीक्षा में बड़े बदलाव, किसी भी विषय में दे सकेंगे एक्जाम, 37 की बजाय 67 सब्जेक्ट में होगी आयोजित
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले गोपाल प्रजापत ने कहा, प्रदेश के इतिहास में पहली बार यह करामात हुई है कि भर्ती परीक्षा में सामान्‍यीकरण की प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण किसी उम्मीदवार ने पूर्णांक से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। हम सामान्‍यीकरण की अनुचित प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं।
ALSO READ: CBSE Date Sheet 2025 : 15 फरवरी से शुरू होंगे सीबीएसई एक्जाम, जारी हुआ 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल
उन्होंने वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) और जेल प्रहरी (कार्यपालिक) के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रजापत ने कहा कि अगर इस मामले की जांच के जरिए दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य के बेरोजगार युवाओं को बड़े आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख