ganesh chaturthi
✕

जबलपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, शहडोल में गौरव यात्रा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (14:50 IST)
भोपाल। चुनावी साल में एक सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार आज मध्यप्रदेश दौरे पर है। शहडोल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रानी दुर्गावती गौरव यात्रा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वूर्ण है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल पधार रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लेकिन इसके साथ दो महत्वपूर्ण अभियान साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड आज पूरे देश में वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में भी एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड अलग अलग शहडोल के अलावा 25 हजार स्थानों पर वितरित किए जाएंगे।

इसके साथ ही दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिकल सेल एक बहुत जटिल और कष्टपूर्ण बीमारी है और अधिकतर हमारे आदिवासी भाई बहन इसके शिकार होते हैं। इससे निपटने के लिए सिकल सेल एनीमिया मिशन माननीय प्रधानमंत्री जी पूरे देश में लॉच करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज एक साल के लिए पूरे परिवार के लिए होगा तो वहीं जिन भाई बहनों को सिकल सेल एनीमिया है उसके इलाज और आगे न हो उनके बचाव के उपाय भी बताएगा। आज हमारे जनजातीय भाई-बहनों और साथ ही लखपति बहने हैं, फुटबॉल के नन्हें खिलाड़ी और पेसा के हितग्राहियों से भी पकरिया गांव में भी संवाद करेंगे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख