sundarkand

धर्म की राजनीति बंद करो, नहीं तो हिन्दुओं में भी पैदा होंगे हाफिज सईद

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (07:42 IST)
भोपाल। संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के पोते और दलित वर्ग के नेता प्रकाश अंबेडकर ने धर्म की राजनीति जब बेकाबू होती है तो वह बेलगाम हो जाती है। इनको रोका नहीं गया तो हिन्दुओं में भी कई हाफिज सईद पैदा होंगे। धर्म के नाम पर जो ये नई व्यवस्था हो रही है ये हिटलरशाही हो रही है।
 
अंबेडकर ने पिछड़े वर्ग के लोगों से अपने वोट की ताकत पहचानने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना वोट चुनाव में केवल पिछड़े, आदिवासी और दलित वर्ग के उम्मीदवार को देकर सत्तासूत्र अपने हाथ में लेना होगा।
 
उन्होंने कहा कि समाज को लोकतांत्रिक बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए ओबीसी की छोटी-छोटी जातियों को मान सम्मान देना होगा। यह सम्मान की लड़ाई है और सम्मान के साथ सत्ता भी मिलती है।
 
उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार दोबारा आई तो हम जो यह बात करते हैं, यह बात करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा। इसलिये अपने अधिकार बरकरार रखने और संविधान की रक्षा के लिए हमें लड़ना होगा।
 
अंबेडकर ने कांग्रेस पार्टी से पिछड़े वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो हमको अपना रास्ता अपनाना होगा। (भाषा) 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

LIVE: सावन सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़, 2 बड़े हादसों में 15 की मौत

UGC-NET रद्द होने पर राहुल गांधी का NTA पर हमला, बोले- गलती एजेंसी की, सजा छात्रों को क्यों?

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

अगला लेख