Hanuman Chalisa
✕

हेलमेट और सीट बेल्ट पर पुलिस सख्त, आज से 50 दिन का स्पेशल ऑपरेशन

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (13:48 IST)
Madhya Pradesh news in hindi : हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस आज से राज्य में हेलमेट सख्ती करने जा रही है। इसके लिए आज से 50 दिन का स्पेशल ऑपरेशन चलाया जाएगा।
 
इस ऑपरेशन के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले लोगों से स्पॉट फाइन वसूला जाएगा। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन की हिदायत दी जाएगी।
 
पुलिस मुख्‍यालय से जारी आदेश में सभी सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट संस्थानों को पत्र लिखकर सभी 2 पहिया वाहनों से आने वाले कर्मचारियों को हेलमेट पहनने के संबंध में कहा गया है।
 
 

 
होटलों, ढाबा, रेस्टोरेंट्स में पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने और हेलमेट नहीं लगाने वालों का प्रवेश वर्जित करने की अपील की गई है। पेट्रोल पंप संचालकों से भी बगैर हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने को कहा गया है।

पार्किंग संचालकों से भी बगैर हेलमेट आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं देने की अपील की गई है। केवल हेलमेट धारक वाहन चालक ही यहां वाहन पार्क कर सकेंगे।
 
सभी स्कूल और कॉलेज संचालकों से भी बगैर हेलमेट अपने वाहनों से आने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं देने को कहा गया है। ऐसे पालकों पर भी सख्ती के लिए कहा गया है जो बगैर हेलमेट बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं।
होटलों, ढाबा, रेस्टोरेंट्स में पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने और हेलमेट नहीं लगाने वालों का प्रवेश वर्जित करने की अपील की गई है। पेट्रोल पंप संचालकों से भी बगैर हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने को कहा गया है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख