ramcharitmanas

भोपाल की आबोहवा सुधारने के लिए एक्शन प्लान तैयार,PUC नहीं होने पर होगा चालान, निर्माण कार्यों पर भी सख्ती

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (10:21 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार खराब होती आबोहवा को दुरस्त करने के लिए अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 300 के पार होने के बाद अब प्रशासन ने अपने स्तर पर एक साथ कई उपाय किए है। इसमें गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण रोकने के साथ निर्माण कार्यों पर भी सख्ती करना शामिल है।

पीयूसी ना होने पर होगा चालान-भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल शहर के बिगड़ते AQI स्तर को देखते हुए एवं उसमें सुधार के लिये कदम उठाते हुए प्रशासन, आरटीओ, पॉल्यूशन कंट्रोल एवं पुलिस को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जाँच करने के निर्देश दिये। साथ ही जिन वाहनों का पीयूसी न हो, उन पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए है। इसके साथ कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पम्पों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन को फुल टैंक कराने पर पेट्रोल पम्प संचालक वाहन की मुफ़्त पीयूसी करने की सुविधा प्रदान करेगा।

निर्माण कार्यों पर सख्ती-शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के बाद अब नगर निगम निर्माण कार्यों  पर सख्ती करने जा रहा है। निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने 111 भवन निर्माण पर नोटिस जारी करने के साथ 10 की बिल्डिंग परमिशन सस्पेंड कर दी है, जिन्होंने भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट नहीं लगाई थी। नगर निगम ने सभी भवन निर्माणकर्ताओं का सख्त निर्देश दिए है कि वह ग्रीन नेट लगाकर ही निर्माण करें जिससे धूल के कण को हवा की गुणवत्ता को खराब नहीं कर सके। इसके साथ सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

अगला लेख