Hanuman Chalisa
✕

जहरीले कचरे पर पीथमपुर में बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (12:09 IST)
Pithampur news in hindi : पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के विरोध में चक्‍काजाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज। प्रदर्शनकारियों की अपील पर आज शहर पूरी तरह बंद नजर आ रहा है। प्रदर्शन को इंदौर समेत आसपास के जिले के लोगों का भी समर्थन प्राप्त है। ALSO READ: जिस यूनियन कार्बाइड कचरे को 12 साल पहले जर्मनी जलाने को तैयार था, उसे अब पीथमपुर में क्‍यों जलाया जा रहा?
 
1.75 लाख की आबादी वाले पीथमपुर में लोग पिछले कई दिनों से जहरीले कचरे के निस्तारण का विरोध कर रहे हैं। शहर में आज सुबह से ही दुकानें बंद है। फैक्टिरियों में भी आज कामकाज बंद है। शहर में आज भी  एहतियात के तौर पर पुलिस बंदोबस्‍त किया गया है। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जहरीले कचरा का असर जमीन, भूमिगत जल और खेती पर पड़ेगा। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य पर भी इसका विपरित असर देखने को मिल सकता है। हालांकि शासन और प्रशासन इस पर पहले ही साफ कर चुके है कि कई स्‍तर पर परखने और विमर्श के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
 
इधर सीएम मोहन यादव का कहना है कि कचरे का निस्तारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सावधानी से किया जा रहा है। कचरे का निपटान 40 साल बाद कर रहे हैं। अब इसके हानिकारक प्रभाव कम हो गए। इसमें मौजूद नेप्थाल का प्रभाव 25 साल बाद समाप्त हो जाता है। ALSO READ: जहरीले कचरे पर पीथमपुर से इंदौर तक दहशत, लोगों को नहीं मिले सवालों के जवाब?
 
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन जहरीले कचरे का निपटारा वैज्ञानिकों से विस्तृत चर्चा के आधार पर किया जाना चाहिए क्योंकि यह आम लोगों के जीवन से जुड़ा विषय है। महाजन ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी का भयावह मंजर याद आते ही हम सबका दिल दहल जाता है। यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे का निपटारा अवश्य होना चाहिए, लेकिन जैसा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह बताया जाना चाहिए कि कचरे का निपटान किस तरह किया जाएगा?
 
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महाजन से उनके इंदौर के निवास में मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वह यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को पीथमपुर में नष्ट किए जाने की कवायद रुकवाने में उनकी मदद करें।
 
उन्होंने दावा किया कि विशेषज्ञों के मुताबिक पीथमपुर की अपशिष्ट निपटान इकाई में यूनियन कार्बाइड का कचरा नष्ट किए जाने से भविष्य में इस औद्योगिक कस्बे के साथ ही इसके आस-पास के इलाकों और इंदौर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
 
गौरतलब है कि भोपाल से यूनियन कार्बाइड के 12 ट्रक के जरीए से 337 टन जहरीले कचरे को पीथमपुर लाया गया है। इसे 126 करोड़ रुपए खर्च कर नष्‍ट किया जाएगा। 
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख