biodatamaker

नशे में धुत पुलिस इंस्पेक्टर ने एसयूवी से कई लोगों को मारी टक्कर, 2 घायल

Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (22:22 IST)
खरगोन (मध्यप्रदेश)। जिले में एक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर कथित तौर पर वाहन से टक्कर मारकर 2 लोगों को घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
 
खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर रात भीकनगांव कस्बे की है। खंडवा जिले के पंधाना थाने के प्रभारी निरीक्षक अंतिम पवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि मेडिकल जांच में पवार के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

ALSO READ: पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता, लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की वर्दी में एसयूवी चलाते समय पवार ने भीकनगांव में अलग-अलग जगहों पर कई लोगों को टक्कर मारी। अनियंत्रित एसयूवी के देखकर लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। उन्होंने बताया कि एसयूवी को साईंखेड़ा के पास रोका गया और पवार को भीकनगांव थाने लाया गया। थाने पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख