Daily Horoscope
✕

पुलिस भर्ती, महिला-पुरुषों का एक ही कमरे में मेडिकल

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (19:21 IST)
सांकेतिक फोटो


भिंड। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में उम्मीदवारों के सीने पर उनका वर्ग लिखने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज इसी भर्ती के लिए पुरुष और महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण एक ही कमरे में करने का प्रकरण सामने आया है।


भिंड में आरक्षक भर्ती के दौरान यह मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं का मेडिकल चेकअप पुरुष डॉक्टरों ने किया। यही नहीं महिला और पुरुष उम्मीदवारों का चेकअप एक ही कमरे में किया गया। इन आरोपों पर जिला अस्पताल के अफसर जवाब देने से बच रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अजीत मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी ने इस मामले में मेडिकल बोर्ड के बाबू दिनेश शर्मा को निलंबित कर दिया है। मेडिकल बोर्ड में उम्मीदवारों का मेजरमेंट लेने वाले डॉ. आरके अग्रवाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए चंबल संभाग के आयुक्त को लिखा गया है।

साथ ही डॉ. विनोद वाजपेयी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। भिंड पुलिस लाइन में 217 महिला-पुरुष नव आरक्षकों की भर्ती हुई। इनका अलग-अलग चरणों में भिंड के शासकीय जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है।

आज 39 उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट करवाया गया। इनमें से 18 युवतियां और 21 युवक थे। महिलाओं की जांच के दौरान भी वहां कोई महिला डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थी। हाल में प्रदेश के धार में भी आरक्षक भर्ती के दौरान उम्मीदवारों के सीने पर उनका वर्ग लिखने का मामला सामने आया था। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख