sundarkand

PM मोदी की झाबुआ यात्रा बनेगी शुभंकर, बोले CM डॉ. मोहन यादव, भोपाल में किया दीवार लेखन

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (16:30 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झाबुआ से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सरकार और संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है। शनिवार को भोपाल में पार्टी के दीवार लेखन अभियान में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि कल प्रधानमंत्री झाबुआ आ रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता उनके आगमन की प्रतीक्षा में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत करते हैं। कल पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भी है, जिनके पाथेय पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा हम सभी के लिए शुभंकर साबित होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भोपाल के गांधीनगर मंडल वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 56 के लालघाटी चौराहे के ओवर ब्रिज पर दीवार लेखन किया। इस मौक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी है और इसमें मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसे जो दायित्व मिलता है, उसे पूरा करता है। पार्टी के अभियान के अंतर्गत आज मैंने भी दीवार लेखन किया है और मुझे इस बात की खुशी है कि एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने अपने दायित्व को पूरा किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के आह्वान पर देश भर में ’फिर एक बार मोदी सरकार’ अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत देशभर में दीवार लेखन किया जा रहा है। हमें पार्टी का प्रचार भी करना है और स्वच्छता का ध्यान भी रखना है। इसलिए हमने एक निजी दीवार पर उसके मालिक की सहमति से दीवार लेखन किया है।
<>
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

आधी रात शिफा अस्पताल पहुंचे इमरान खान, 6 डॉक्टरों ने की जांच; फिर अडियाला जेल भेजे गए

इसराइली मंत्री के "टारगेट किलिंग" वाले बयान पर उबाल

राज्यपालों के कार्यकाल पर क्या कहता है भारत का संविधान

Top News 21 August: चीनी के दाम से अमेरिका के कर्ज तक, इमरान खान और शशि थरूर समेत पढ़ें दिन की 5 बड़ी खबरें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अगला लेख