dharma sangrah

ग्वालियर पहुंचे प्रधानमंत्री, टेकनपुर के लिए रवाना

Updated: रविवार, 7 जनवरी 2018 (11:08 IST)
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रविवार को यहां विमानतल पर पहुंचे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनकी विमानतल पर अगवानी की।
 
सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मोदी यहां से टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की अकादमी के लिए रवाना हो गए। मोदी टेकनपुर में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। वे आज रात्रि भी यहीं पर रूकेंगे और सोमवार शाम को वापस दिल्ली रवाना होंगे।
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को टेकनपुर में पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का उदघाटन किया। इस मौके पर गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मोदी इसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। (वार्ता) 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख