Daily Horoscope

भोपाल में PM मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इंदौर मंदिर हादसे पर जताया दुख

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (16:26 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्वागत दी। प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मध्यप्रदेश की पहली  और देश की 11वीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इंदौर में मंदिर हादसे पर दुख जताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

रानी कमलापति स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ट्रेन प्रोफेशनल, नौजवानों को उन्नति का अवसर उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही देश के आधुनिकतम रेलवे स्टेशन रानी कमलापति के शुभारंभ करने के साथ आज यहां से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करने का सौभाग्य भोपाल की जनता ने उन्हें दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे के इतिहास में बहुत कम ऐसा हुआ होगा कि इतने कम अंतराल पर किसी प्रधानमंत्री को किसी स्टेशन पर दोबारा आना हुआ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत विकसित होते हुए भारत की उमंग की तस्वीर होने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने एक परिवार को ही देश का प्रथम परिवार मानती रही और उसने देश के अन्य परिवारों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। रेलवे ने भी इसका खामियाजा उठाय़ा। प्रधानमंत्री ने रेलवे की बदहाली के लिए पहले की कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कि आजादी के बाद अगर सरकारें चाहती थी तो रेलवे का विकास हो सकता था लेकिन पहले की सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति में जुटी थी, वहीं आज की सरकार का पहला उद्देश्य जनता की संतुष्टिकरण है।  

रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आज खास तौर पर सैंकड़ों करीब साढ़े तीन सौ बच्चों ने सफर किया। रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी। ट्रेन झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट में रूकेगी।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख