sundarkand

मध्यप्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (14:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के पेट्रोल और डीजल पर एक फीसदी सेस (उपकर) लगाने का फैसला रविवार देर रात लागू होने से प्रदेश में दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में और थोड़ा इजाफा हो गया है। राज्य सरकार के पेट्रोल-डीजल के रिटेल सेल प्राइज पर उपकर लगाने की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार सुबह से प्रदेश में पेट्रोल की कीमत करीब 80 पैसे बढ़कर 78.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की करीब 75 पैसे बढ़कर 67.53 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि लगातार कर्ज ले रही प्रदेश सरकार यह 'जजिया' कर लोगों पर सिर्फ इसलिए थोप रही है, ताकि ब्याज का भुगतान किया जा सके। सरकार खुले बाजार से कर्ज पर कर्ज ले रही है और उन्हें अनुत्पादक यात्राओं, संघ के मंथन शिविरों और आसियान सम्मेलन जैसे केंद्र सरकार के विषयों पर फूंका जा रहा है और इसका भुगतान जनता को ऐसे उपकरों से चुकाना पड़ रहा है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण और विस्तार के लिए उपकर लगाया गया है। सरकार ने अपनी सीमित संसाधनों की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए ही इस प्रकार का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश देश के उन प्रदेशों में शामिल है, जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश में पहले से ही सर्वाधिक हैं। प्रदेश में पिछले साल अक्टूबर में दोनों पेट्रोल पदार्थों पर वेट घटाया गया था, जिसके बाद कीमतों में कुछ कमी आई थी। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

अगला लेख