Hanuman Chalisa

सनसनीखेज, चर्मरोग का इलाज कराने आया था, डॉक्टर की पत्नी को मार डाला

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (10:36 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में गुरुवार को यहां एक मरीज ने डॉक्टर की 50 वर्षीय पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि चर्म रोग का इलाज नहीं करने पर मरीज ने डॉक्टर से बदला लेने के लिए इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।  
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के आरोपी की पहचान रफीक रशीद (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चर्म रोग का मरीज रफीक मालवा मिल क्षेत्र में डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा के क्लीनिक पहुंचा। वर्मा शहर से बाहर थे और क्लिनिक में उनकी पत्नी लता (50) मौजूद थीं। 
 
अधिकारी ने बताया कि लता ने जब रफीक को बाद में क्लिनिक आने को कहा, इस पर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने चाकू निकाला और डॉक्टर की पत्नी पर हमला कर दिया। मां को बचाने आए बेटे अभिषेक (19) पर भी उसने चाकू से वार किए। 
 
बुरी तरह घायल मां-बेटे को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लता को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के बाद अभिषेक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रफीक डॉक्टर वर्मा के क्लिनिक में अपने त्वचा संबंधी रोग का इलाज करा रहा था। वह इलाज से असंतुष्ट था। यह भी कहा जा रहा है कि डॉक्टर की पत्नी पर आरोपी की बुरी नजर थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख