dharma sangrah
✕

पुलवामा में 4 आतंकी ढेर, इनमें कल हथियार लेकर भागने वाले 2 एसपीओ भी

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (10:14 IST)
जम्‍मू। सुरक्षाबलों ने पुलवामा में 12 घंटों के भीतर जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें वे दो विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल है जो अपने हथियार लेकर कल ही फरार हुए थे और आतंकियों से जा मिले थे।
 
पुलवामा के लासिपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार दोपहर से मुठभेड़ जारी थी जिसमें शुक्रवार सुबह 2 भगोड़े एसपीओ सहित 4 आतंकी मारे गए। इनके पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है।  गुरुवार दोपहर पुलवामा के पंजरण लासिपोरा इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना
के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 
 
वहीं दूसरी तरफ इस मुठभेड़ के शुरू होते ही दो एसपीओ रायफल लेकर पुलिस लाइन से गायब हो गए जो बाद में आतंकियों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगे, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गुरुवार शाम को ही मार गिराया। 
 
वहीं एक आतंकी संग दो भगौड़े एसपीओ को शुक्रवार सुबह घेराबंदी के दौरान मार गिराया गया। आतंकियों की पहचान पंजरण पुलवामा के रहने वाले अशिक अहमद, अरिहाल पुलवामा के रहने वाले इमारान अहमद व भगौड़े एसपीओं में तुजान पुलावामा के रहने वाले शब्बीर अहमद व शोपियां के सलमान खान के रूप में हुई है। 
 
मारे गए चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। सेना की राष्ट्रीय रायफल, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख