dharma sangrah

कांग्रेस में शामिल हुए पारस सकलेचा

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (22:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम के पूर्व महापौर एवं पूर्व निर्दलीय विधायक पारस सकलेचा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।


प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों से यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलेचा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व रतलाम-झाबुआ के सांसद कांतिलाल भूरिया और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

'पारस दादा' के नाम से प्रसिद्ध सकलेचा 2008 से 2013 के बीच रतलाम से निर्दलीय विधायक थे। वे 2009 में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षाओं में किए गए घोटाले को जोर-शोर से उठाया था। सकलेचा के पहले रीवा जिला पंचायत के अध्यक्ष अभय मिश्रा भी कल ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख