ramcharitmanas
✕

हीरे ने एक मजदूर को बनाया करोड़पति, दूसरे को भी मिला 18.13 कैरेट का हीरा

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (19:50 IST)
पन्ना। मध्यप्रदेश में हीरा खदानों के लिए मशहूर पन्ना जिले के दो खदान मजदूरों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा साबित हुआ।

मोतीलाल को कुछ माह पहले खदान में खुदाई के बाद मिला बेशकीमती हीरा 2.55 करोड़ रुपए में बिका तो वहीं जनकपुर के मजदूर राधेश्याम सोनी को शनिवार को 18.13 कैरेट का नायाब हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
 
पन्ना जिले के हीरा और खनन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि राधेश्याम सोनी को कृष्णा कल्याणपुरा पटी क्षेत्र में 18.13 कैरेट का नायाब हीरा मिला है। इस हीरे को हीरा कार्यालय में शनिवार को जमा कर दिया गया है और इसे अगली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पन्ना के हीरा कार्यालय प्रांगण में चल रही खुली नीलामी में आज दूसरे दिन बहु प्रतीक्षित पन्ना का सबसे बड़ा दूसरा हीरा खुली बोली के लिए रख गया।

इस हीरे के लिए कई बोलीदार बोली लगाते रहे लेकिन बोली अंत में उत्तरप्रदेश के हीरा कारोबारी राहुल अग्रवाल ने 2.55 करोड़ रुपए में इसे खरीदा। अब इस हीरे से प्राप्त राशि सभी कर और रॉयल्टी काटकर पन्ना के मजदूर मोतीलाल को दी जाएगी। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

अगला लेख