kalsarpa dosh calculator
✕

‘पद्मावती’का पाठ पढ़ेंगे बच्चे

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (22:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की है कि चित्तौड़ की रानी पद्मावती के पाठ को अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। चौहान ने यह घोषणा समग्र राजपूत समाज द्वारा उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। राजपूत समाज के नेताओं ने यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री चौहान को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज को मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाने के लिए सम्मानित करने के लिए आयोजित की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘राजमाता पद्मावती का पूरा जीवन चरित्र, उनके त्याग, तपस्या एवं वीरता को आने वाली पीढ़ियां जान सके। इसलिए अगले सत्र से पाठ्यक्रम में उनका चरित्र सम्मिलित किया जाएगा, ताकि सही इतिहास आने वाली पीढ़ी और लोग जान सकें।’’ इससे पहले, सोमवार को चौहान ने भोपाल में घोषणा की थी कि यदि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर रानी पद्मावती के सम्मान के खिलाफ फिल्म ‘पद्मावती’ में दृश्य रखे गए तो इसे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
इसके साथ ही चौहान ने कहा था कि देश के वीरों की स्मृति में भोपाल में प्रस्तावित वीरभूमि प्रकल्प में रानी पद्मावती का भी स्मारक बनाया जाएगा। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चित्तौड़ की रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही है।  (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख