ramcharitmanas
✕

डूब प्रभावित से ले रहा था 20 हजार की घूस, एनवीडीए अधिकारी गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (14:59 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के धार जिले में बांध परियोजना के डूब प्रभावित को मनचाही जगह भूखंड आवंटित करने के बदले उससे 20,000 रुपए की घूस लेते सरकारी अधिकारी को रंगे हाथों धर दबोचा गया।
 
लोकायुक्त पुलिस के अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि धार जिले के धरमपुरी कस्बे में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) का अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) जसवंत सिंह चाराबंडे अपने दफ्तर में प्रेम सिंह नामक शख्स से पर घूस ले रहा था।
 
सोनी ने बताया कि प्रेम सिंह ने ही चाराबंडे के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि प्रेम सिंह की मां सुंदर बाई का धरमपुरी के नर्मदा तट स्थित मकान वर्ष 2002 में सरदार सरोवर बांध परियोजना की डूब में आ गया था। इसके बदले उसे एनवीडीए ने धरमपुरी में अन्य जगह पर भूखंड आवंटित किया था।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुंदरबाई को इस भूखंड की जगह पसंद नहीं आयी और वह किसी अन्य स्थान पर भूखंड चाहती थी। आरोप है कि इस काम के बदले एनवीडीए के एसडीएम ने सुंदरबाई के परिवार से घूस मांगी।
 
बांध प्रभावित की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस के जाल में फंसे एनवीडीए अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख