sundarkand

केंद्र के दबाव में ताजमहल गए हैं योगी : अखिलेश

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (14:54 IST)
लखनऊ। ताजमहल को लेकर पनपे विवाद के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी होने के बाद केंद्र सरकार के दबाव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूरन बुधवार को विरासत स्थल जाना पड़ा।
 
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों ने ताजमहल को शिव का मंदिर बता दिया। किसी ने उसे भारतीय संस्कृति पर धब्बा कहा। मगर देखिए समय कैसे बदलता है? जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई तो केंद्र सरकार के दबाव में मुख्यमंत्री योगी बुधवार को ताजमहल पहुंच गए।
 
सपा अध्यक्ष ने योगी द्वारा बुधवार को चलाए गए स्वच्छता अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग ताजमहल को अपनी संस्कृति का हिस्सा और अपनी धरोहर ही नहीं मानते थे, भगवान राम ने क्या किया कि बुधवार को उन्हें उसी इमारत के पश्चिमी द्वार पर झाडू लगानी पड़ गई। 
 
अखिलेश ने कहा कि ताजमहल परिसर में कुछ लोगों ने भगवा पहनकर पूजा की। ये लोग देश से पर्यटन को खत्म करना चाहते हैं। मैं चुनौती देता हूं कि भाजपा और उसके लोग ताजमहल को दुनिया की धरोहर इमारतों की सूची से हटवाकर दिखाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने ताजमहल के आसपास सबसे ज्यादा काम किया, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार ने इस इमारत से जुड़ी तमाम परियोजनाओं को रोक दिया।
 
सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार गुजरात की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को खारिज करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस से 5 सीटें मांगी हैं। अगर बात नहीं बनती है तो भी सपा वहां सभी सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी।
 
अखिलेश ने प्रदेश के आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश में कूड़े की बड़ी समस्या है और कूड़ा खत्म करने का चुनाव भी आ रहा है। हम जनता से कहेंगे कि कूड़े को सफाई में बदलने के लिए इन चुनाव में सपा को वोट दें। अगर सपा जनता को समझाने में कामयाब रही और मेट्रो रेल, जनेश्वर मिश्र पार्क, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को लेकर वोट पड़े तो ज्यादातर नगर निगमों में सपा के ही मेयर होंगे।
 
अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी आगामी 8 नवंबर को नोटबंदी का 1 साल पूरा होने पर काला दिवस मनाएगी। इस मौके पर बसपा, भाजपा तथा कांग्रेस के कई नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल होंगे। इनमें बसपा से 3 बार विधान परिषद सदस्य रहे मनीष जायसवाल, वरिष्ठ नेता मधुसूदन शर्मा तथा रालोद की पूर्व विधायक मिथिलेश पाल प्रमुख हैं। (भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख