Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस और छात्रों में झड़प

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (15:44 IST)
भोपाल। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन किया।
 
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें संबोधित किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए निकले। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा उन्हें रास्ते में रोक लिया गय। इसके चलते एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। 
 
हंगामे को देख सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए ‘वाटर कैनन’ का उपयोग किया। नगर पुलिस अधीक्षक हबीबगंज बीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए जा रहे थे। 
 
इन सभी को सुरक्ष के मद्देनजर रेडक्रॉस चौराहे के समीप रोका दिया गया। इस पर एनएसयूआई के कार्यक्रर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख