भोपाल। इंदौर में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से जहर मंगाकर आत्महत्या करने के मामले में अमेजन कंपनी पर FIR दर्ज की जाएगी। आज इंदौर दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को अमेजन कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि इंदौर के रहने वाले 18 वर्षीय आदित्य वर्मा ने बीते ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से सल्फास मंगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद आज परिवार के लोगों ने गृहमंत्री से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। जिसके बाद गृहमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
भिंड में भी अमेजन पर दर्ज हो चुकी है FIR- इससे पहले भिंड पुलिस ने गांजे की सप्लाई के मामले में अमेजन के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। भिंड में ऑनलाइन नशे के व्यापार मामले में ई-कामर्स कंपनी अमेजन के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ भिंड में एनडीपीएस एक्ट की धारा 38 के तहत केस दर्ज किया गया है। भिंड में गांजा तस्करी के बाद गृहमंत्री ने कहा था कि ऑनलाइन गांजा बेचने के मामले में चेतावनी देने के बाद भी अमेजन के अधिकारी मामले की जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन नशे का व्यापार साइबर क्राइम से भी अधिक गंभीर अपराध है और मध्यप्रदेश में इस तरह के क्राइम को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस