dharma sangrah

इंदौर में नहीं लगेगा Lockdown, रविवार को जारी रहेगी सख्ती

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (20:07 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर खबरें आ रही थीं कि शहर में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी खंडन किया था। शासन-प्रशासन ने रविवार के अलावा लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया है।

सोमवार से लेफ्ट-राइट फार्मूले के साथ सिंधी कॉलोनी और जेलरोड अवश्य खुल जाएगा, लेकिन चोइथराम और निरंजनपुर मंडियां 22 जुलाई तक बंद रहेंगी। कलेक्टर ने नए आदेश जारी करते हुए निरंजनपुर और चोइथराम मंडी को 22 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क सहित किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था।

वहीं जेलरोड, सिंधी कॉलोनी अवश्य सोमवार से लेफ्ट-राइट फार्मूले के साथ खुल जाएंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को भड़काकर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त कार्रवाई करवाई और गोपाल कोडवानी सहित 50 लोगों के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत जूनी इंदौर पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किए। कलेक्टर ने फिर से चेतावनी दी कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख