dharma sangrah

नवजात शावकों का स्वागत है : मोहन यादव

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (14:36 IST)
tigress Meera gave birth to 3 cubs: ग्वालियर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। राज्य के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस पर कहा कि नवजात शावकों का स्वागत है। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में यहां कुल बाघों की संख्या 785 है।
 
उन्होंने कहा कि नए मेहमानों के आने से हम मध्यप्रदेशवासी आनंदित एवं हर्षित हैं। बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ता रहे और टाइगर स्टेट के सम्मान से मध्यप्रदेश सर्वदा गौरवान्वित होता रहे, यही शुभेच्छा।
 
क्या है टाइगर स्टेट : उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में मप्र बाघों की संख्या को लेकर पहले स्थान पर है। यही कारण है कि इसे टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। यहां कुल बाघों की संख्या 785 है, जबकि 2006 में यहां सिर्फ 300 बाघ हुआ करते थे। बाघ संरक्षण कार्यक्रम मप्र में मनाया जाता है। 
भाजपा की बैठक में शामिल : मोहन यादव ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर संवाद किया।
 
इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख