biodatamaker

Bhopal master plan 2047: तैयार होगा नया ड्रॉफ्ट, मंत्री विजयवर्गीय ने दी जानकारी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया विचार विमर्श

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (14:51 IST)
New draft of Bhopal master plan 2047: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहवासियों के लिए खुशखबर है। भोपाल का मास्टर प्लान (master plan) अब आजादी की 100वीं वर्षगांठ यानी वर्ष 2047 के आधार पर तैयार किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने भोपाल में बताया कि मास्टर प्लान जनप्रतिनिधियों की ओर से मिले सुझाव के आधार पर तैयार किया जाएगा।

ALSO READ: भोपाल : NGO के होस्टल से गायब 26 बच्चियों पर CM मोहन यादव ने दिया अपडेट
 
2047 की आबादी के हिसाब से बनेगा प्लान : उन्होंने कहा कि यह मास्टर प्लान पहले वर्ष 2031 तक के आधार पर बनाया गया था, अब पूरी तैयारी वर्ष 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर की जाएगी। राजधानी का सुव्यवस्थित विकास हो और नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं सुलभ तरीके से मिलें, इसके लिए सभी आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।
 
मास्टर प्लान के प्रमुख बिंदु : भोपाल मास्टर प्लान का नए सिरे से ड्रॉफ्ट तैयार किया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया दिसंबर 2024 तक पूर्ण की जाएगी।  पूर्व के मास्टर प्लान के ड्रॉफ्ट में प्राप्त सुझाव और आपत्तियों को ध्यान में रखकर नवीन ड्रॉफ्ट मई-2024 में प्रकाशित किया जाएगा। नवीन मास्टर प्लान अब वर्ष 2031 के स्थान पर वर्ष 2047 तक की आवश्यकताओं के आधार पर बनाया जाएगा।

ALSO READ: चुनावी कुश्‍ती के बाद अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिम में दिखाया दम
 
विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भोपाल के नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मास्टर प्लान को लेकर सरकार को अपने सुझाव देंगे। मैं जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अच्छे तरीके से महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं जिसका समावेश हम इस मास्टर प्लान में करेंगे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख