ramcharitmanas
✕

भोपाल में पीएम मोदी के साथ कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले नौसेना प्रमुख हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (15:27 IST)
भोपाल। भोपाल में हो रही कंबाइंड कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने आए नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए है। हरि कुमार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद वह कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर स्पेशल प्लेन से दिल्ली वापस लौट गए है। कोविड पॉजिटिव होने के चलते नौसेना प्रमुख आज प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के साथ हुई बैठक शामिल नहीं हो पाए।

गौरतलब है कि आज कांफ्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना था इसके लिए कांफ्रेंस में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का कोविड टेस्ट कराया गया। बताया जा रहा है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का कोरोना टेस्ट संत हिरदाराम नगर स्थित 3 ईएमई सेंटर में कराया गया। जिसमें उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद नौसेना प्रमुख आज विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है सम्मेलन में भाग लेने और व्यवस्था में लगे लगभग 20 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में चल रही सेना की संयुक्त कमांडर सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सुबह सवा 10 बजे के करीब बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री करीब 5 घंटे तक बैठक में शामिल हुए। ‘रेडी, रिसर्जेन्ट, रेलेवेंट’ विषय पर हुई कांफ्रेंस में सेना की युद्ध-भूमि की संयुक्त तैयारियों और सेना की ‘आत्मनिर्भरता’ प्राप्त करने की दिशा में डिफेंस इकोसिस्टम की प्रगति की समीक्षा भी हुई।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख